लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश की डिजिटल मीडिया नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित सामग्री प्रसारित करने के लिए विज्ञापन दिए जाएंगे।
मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस नीति के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। नई नीति के अनुसार, इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के खाते धारकों को उनके सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर चार श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा और विज्ञापन दिया जाएगा।
फेसबुक, इंस्टाग्राम, और एक्स के खाता धारकों और इंफ्लुएंसर्स को चार श्रेणियों के अनुसार प्रतिमाह पांच, चार, तीन, और दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, यूट्यूब संचालकों के लिए राशि अधिक निर्धारित की गई है। यूट्यूब पर वीडियो, शॉर्ट्स, और पॉडकास्ट के लिए खाता धारकों को चार श्रेणियों में आठ, सात, छह, और चार लाख रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
अभद्र, अश्लील और राष्ट्र विरोधी कंटेंट छापने पर होगी कानूनी कार्रवाई
यूपी सरकार ने यूपी डिजिटल मीडिया नीति 2024 में कुछ चीजों पर पाबंदी भी लगाई है जो गैर-कानूनी हैं। सरकार ने कहा है कि कोई भी कंटेंट किसी भी स्थिति में अभद्र, अश्लील और राष्ट्र विरोधी नहीं होना चाहिए। सरकार ने चेतावनी दी है कि आपत्तिजनक कंटेंट छापने पर संबंधित इन्फ्लुएंसर या एजेंसी पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
साभार सहित
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026