लखनऊ। यूपी में पीसीएस अफसरों (PCS Officers) के तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को नौ और अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया। छह जिलों के उपजिलाधिकारी बदले गए हैं। राजेश कुमार को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर तैनाती दी गई है।
कुमार धर्मेंद्र को अपर जिलाधिकारी, बांदा के पद पर तैनात किया गया है। सालिक राम को रामपुर का नगर मैजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इसी तरह अतुल कुमार को उपजिलाधिकारी गाजीपुर, शैलेंद्र प्रताप को उपजिलाधिकारी सुल्तानपुर, अरुण कुमार को उपजिलाधिकारी कौशाम्बी, संजय कुमार को उपजिलाधिकारी फतेहपुर, प्रवीण कुमार द्विवेदी को उपजिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और श्रीराम यादव को उपजिलाधिकारी हापुड़ के पद पर तैनाती दी गई है।
साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026