लखनऊ। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात प्रशांत कुमार को योगी सरकार ने कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है। बता दें कि मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी यानी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अभी तक स्थाई डीजीपी की चयन प्रक्रिया नहीं हुआ है, इस वजह से एक बार फिर कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति किया गया है।
आपको बता दें कि प्रशांत कुमार 1990 के आईपीएस अधिकारी है। प्रशांत कुमार को सीएम योगी आदित्यनाथ का बेहद भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। प्रशांत कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। अपनी बहादुरी के लिए प्रशांत कुमार को 3 बार पुलिस पदक मिल चुका है। इसके अलावा राष्ट्रपति से वीरता का पुलिस पदक भी मिल चुका है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को मारी टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे बच्चों समेत 14 लोग घायल - March 11, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को मारी टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे बच्चों समेत 14 लोग घायल - March 11, 2026
- देश की सुरक्षा से खिलवाड़: इंडियन नेवी का लांस नायक ISI के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने दबोचा - March 10, 2026