आगरा: प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा बुधवार को शहर में थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में जलभराव संबंधी सवालों से बचते हुए शर्मा ने कहा, “एक खुशखबरी देनी है कि देश में हुए सर्वे में आगरा स्वच्छ हवा वाले शहरों में तीसरे नंबर पर आया है।” इस पर पत्रकारों ने कहा कि इस सर्वे में पिछली बार आगर दूसरे नंबर पर था, तो इस पर नगर विकास मंत्री में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आगरा की रैंकिंग पिछले वर्ष की अपेक्षा एक स्थान गिरने और उसकी वजह पर वह स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि आपके पास सुझाव हों तो लिखकर दे दीजिए। शर्मा ने कहा कि शहर में स्वच्छता और स्वच्छ हवा के लिए बहुत काम हुआ है।
बारिश के मौसम में शहर के हालात पर सवालों से बचते हुए उन्होंने कहा कि बारिश होती है तो पानी भर ही जाता है। जल निकासी की दिक्कतें दूर करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
नगर विकास मंत्री शर्मा ने इससे पूर्व ब्रज क्षेत्र कार्यालय में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। जिले में आठ लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। पार्टी प्राथमिक सदस्यों के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएगी। सभी जनप्रतिनिधि और जिले कार्यकारिणी के सदस्य अपना अपना लक्ष्य पूरा करेंगे। 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान में सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केंद्र पर उपस्थित रहकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। दूसरे चरण में 1 से 15 अक्टूबर तक समाज के विभिन्न वर्ग जातियों और समुदायों को भाजपा से जोड़ने के लिए समूह विशिष्ट संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायती राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026
- झांसी में दिव्य दरबार लगाने वाला काली सरकार निकला हिस्ट्रीशीटर, इंस्टाग्राम पर थे लाखों फॉलोअर्स, 12 साल पुराने केस में गिरफ्तार - October 11, 2026
- झांसी में दिव्य दरबार लगाने वाला काली सरकार निकला हिस्ट्रीशीटर, इंस्टाग्राम पर थे लाखों फॉलोअर्स, 12 साल पुराने केस में गिरफ्तार - October 11, 2026