लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को होली का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,890 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में न कनेक्शन मिलते थे और न सिलेंडर। नेतागिरी करने पर डंडे खाने पड़ते थे। आज हम 1.86 करोड़ लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और मंत्री सतीश शर्मा ने भी विचार रखे।
राज्य के 1.86 करोड़ परिवारों को होगा सीधा लाभ
बताया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद राजधानी लखनऊ के लोकभवन सभागार में पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सभी का वितरण करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर फ्री एलपीजी सिलेंडर दिया जाता है। इसी के तहत होली से पहले मुक्त एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश भी जारी किया गया।
यता दें, केंद्र सरकार उज्याला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी देती है। इस योजना के तहत मिलने वाली बाकी छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है।
-साभार सहित
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026