विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश ने धर्मांतरण करने वालों को बताया अराष्ट्रीय तत्व
हिन्दू परिवारों में जागरुकता आने पर ‘लव जिहाद’ की समस्या का निराकरण होगा
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून ला रही है। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नई जनसंख्या नीति 2021-30 जारी कर दी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में जन्मदर को 2026 तक 2.1 प्रतिशत और 2030 तक 1.9 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। दो से अधिक बच्चे होने पर तमाम सरकारी सुविधाओं से वंचित रखने की बात भी है। कुछ राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश जी (बड़े दिनेश जी) ने भी नई जनसंख्या नीति पर प्रतिक्रिया दी है।
दिनेश जी ने सोमवार को नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर का दौरा किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता ने उन्हें कॉलेज का भ्रमण कराया। उनके साथ विहिप के बृज प्रांत संगठन मंत्री सुनील, आरएसएस प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ एड., बजरंग दल के प्रांत संयोजक राकेश त्यागी, धर्म जागरण से नीरज वर्मा, हिन्दू जागरण मंच के राजेश खुराना, विवेक, सीमा जैन, डॉ. ऋतु गुप्ता आदि साथ रहे। इस मौके पर दिनेश जी ने विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं बातचीत के मुख्य अंश-
डॉ. भानु प्रताप सिंहः उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाए जा रहे जनसंख्या नियंत्रण कानून के बारे में क्या कहना है?
दिनेश जीः उत्तर प्रदेश सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए जो कानून ला रही है, हम उसका समर्थन करते हैं। सरकार ने लोगों से सुझाव और सलाह मांगी हैं। इसके बाद निर्णय लेना है।
डॉ. भानु प्रताप सिंहः क्या जनसंख्या नियंत्रण कानून पूरे देश में लागू नहीं होना चाहिए?
दिनेश जीः जनसंख्या नियंत्रण कानून पूरे देश में लागू होना चाहिए।
डॉ. भानु प्रताप सिंहः देश में धर्मांतरण बहुत हो रहा है, आप क्या कर रहे हैं?
दिनेश जीः ये ऐसे अराष्ट्रीय तत्व हैं जिन्हें इस देश से बिलकुल प्यार नहीं है। ऐसे आतंकियों और जिहादियों ने अपना रूप बदला है और उसमें से लव जिहाद निकला है। जब हिन्दू परिवारों में जागरूकता आएगी, तब लव जिहाद का निराकरण होगा।
डॉ. भानु प्रताप सिंहः धर्मांतरण का अर्थ है हिन्दू कमजोर हो रहा है?
दिनेश जीः नहीं, नहीं, हिन्दू कमजोर नहीं हो रहा है। हिन्दू किसी भी विषम परिस्थिति में खड़ा होता है और तब तक सुप्त अवस्था में रहता है।
डॉ. भानु प्रताप सिंहः पूर्वोत्तर भारत का ईसाईकरण हो रहा है?
दिनेश जीः ईसाईकरण हो रहा था, अब बहुत कुछ ठीक हो गया है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026