Agra, Uttar Pradesh, India. वैदिक सूत्रम चेयरमैन एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि वर्तमान में 15 मार्च 2022 से लेकर 14 अप्रैल 2022 तक लगभग एक माह के लिए अशुभ मीन खर मास आरम्भ हो चुका है, जो वैदिक हिन्दू ज्योतिष मुहूर्त प्रणाली के अनुसार किसी भी राज्य की बागडोर संभालने के लिए नवीन शपथ ग्रहण करने के लिए शुभ महूर्त नहीं है। उत्तरप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च, 2022 को उत्तर प्रदेश में दूसरे कार्यकाल के लिए पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे, उचित नहीं है। उत्तरप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 25 मार्च के स्थान पर 2 अप्रैल 2022 को चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का शपथ ग्रहण समारोह रखना चाहिए ताकि अशुभ खर मास का प्रभाव दैवीय कृपा से कम हो।
वैदिक सूत्रम चेयरमैन एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम ने इससे पहले उत्तरप्रदेश विधानसभा 2017 में, 7 फरवरी 2017 को आगरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तरप्रदेश विधानसभा 2017 के चुनावों के आरम्भ होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी की 100 फीसदी जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। उनकी यह भविष्यवाणी भी 11 मार्च 2017 को 100 फीसदी सत्य साबित हुई थी। इससे पहले एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम ने वर्ष 2003 से लेकर वर्ष 2021 के अंत तक सैकड़ों भविष्यवाणियां राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मामलों में कर चुके हैं, वो सभी पूर्ण रूप से 100 फीसदी सत्य साबित हुई हैं। उनमें मुख्य रूप से वर्ष 2007 में विश्व कप क्रिकेट में भारत की हार, वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश विधान सभा में समाजवादी पार्टी की की हार की भविष्यवाणी, वर्ष 2009 में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनावों में यू पी ए गठबंधन की दुबारा सत्ता में आने की भविष्यवाणी पूर्ण रूप से 100 फीसदी सत्य साबित हुई थी।
अंतराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2009 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सन्दर्भ में की हुई भविष्यवाणी भी विश्व के अनेक देशों में प्रकाशित हुई, इसके साथ ही वर्ष 2017 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी भी शामिल है। वर्ष 2014 एवम वर्ष 2019 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के एनडीए गठबंधन की केन्द्र में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी पूर्ण रूप से 100 फीसदी सत्य साबित हुई। इसके साथ ही नंवबर 2019 में अयोध्या में राम मन्दिर मामले की पूरी तरह सुलझने की उनकी भविष्यवाणी भी 100 फीसदी सत्य साबित हुई हैं। वर्ष 2019 में विश्व कप क्रिकेट में भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पायेगा यह भविष्यवाणी भी वैदिक सूत्रम चेयरमैन पंडित प्रमोद गौतम की पूर्ण रूप से 100 फीसदी सत्य साबित हुई। उपरोक्त सभी मुख्य भविष्यवाणियां एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम ने ज्यादातर पत्रकार वार्ताओं में ही की हैं जो कि आईएनएस न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से प्रकशित हुई थीं।
- आगरा में सरेराह फाइनेंस कर्मी की जमकर धुनाई: रोहता नहर के पास हुई मारपीट का Video वायरल - November 28, 2026
- आगरा में ‘पेन बाबा’ विवाद पर सनसनीखेज दावे: अमित चौधरी ने पेन तोड़कर दिखाई कथित चिप; ठगी, राजनीतिक प्रलोभन व गंभीर आरोप - November 28, 2026
- आगरा में ताज कन्वेंशन के सामने दिनदहाड़े स्नेचिंग: ‘आई लव आगरा’ से लौट रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल - November 28, 2026