-साधु संतों के समागम के लिए सजधज कर तैयार हुआ मेला क्षेत्र
Mathura, Uttar Pradesh, India. मंदिरों की नगरी वृंदावन में यमुना तट पर कुंभ नगरी सज, संवर कर संत महंत और देशी-विदेशी भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बृज तीर्थ विकास बोर्ड ने इस बार 12 वर्ष के अन्तराल में वृंदावन में होने वाला वृहद संत समागम यानि कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के लिए खास इंतजाम किए हैं। ऐसे खास कि पहले कभी नहीं हुए।
वृंदावन कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को वृंदावन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री वृंदावन में करीब पांच घंटे से अधिक समय रहेंगे। तीर्थनगरी में अपने कार्यों की शुरुआत वह ठाकुर बाँकेबिहारी के दर्शनों से करेंगे। शासन द्वारा मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। इस बार वृंदावन कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में तीन अनि और 18 वैष्णव अखाड़ों के संत महंतों द्वारा 250 खालसा यानि शिविर लगाए जाएंगे। जिसका शुभारंभ 16 फरवरी को बसंत पंचमी तिथि को संत महतों द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
-11.00 बजे पवन हंस हैलीपैड, वृंदावन पर आगमन
-11.15 बजे आगमन बाँकेबिहारी मंदिर
-11.15 से 11.30 बजे तक बाँकेबिहारी मंदिर में दर्शन एवं पूजन
-11.36 बजे आगमन, परिकमा मार्ग स्थित स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के आश्रम को
-11.40 से 12.10 बजे तक केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ
-12.15 बजे, आगमन पर्यटन सुविधा केन्द्र
-12.16 से 12.40 बजे तक संतगणों से भेंट
-12.40 से 01.10 बजे तक आरक्षित
-01.10 से 02.10 बजे तक उत्तरप्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद की तृतीय बोर्ड बैठक
-02.15 बजे से आगमन, पानीघाट स्थित संत विजय कौशल महाराज के आश्रम
-02.15 से 02.45 बजे तक समय आरक्षित
-02.50 बजे से आगमन मेला स्थल वृंदावन
-02.50 से 03.30 बजे तक, जनपद की विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और संबोधन
-03.30 से 03.40 बजे तक विनोद बाबा से भेंट
-3.45 बजे आगमन श्री देवरहा बाबा घाट
-3.45 से 4.00 बजे तक यमुना जी की आरती
-4.00 बजे, प्रस्थान श्री देवरहा बाबा घाट
-शाम 4.10 बजे पवन हंस हैलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026