रविवार को नेपाल के पोखरा से जोमसोंग जाते हुए दुर्घटना के शिकार हुए तारा एयरलाइन के विमान का मलबा मिल गया है. बचाव और तलाशी अभियान में जुटी टीम ने अब तक 14 शवों को बरामद किया है और कुछ की पहचान लगभग नामुमकिन बताई जा रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नेपाल पुलिस कमिश्नर राज कुमार तमांग की अगुआई में एक टीम क्रैश साइट पर पहुँच गई है. अधिकारियों के हवाले से एएनआई ने बताया है कि कुछ यात्रियों की पहचान लगभगल असंभव है.
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारी देव चंद्र लाल कर्ण ने बताया कि “14 शव बरामद कर लिए गए हैं. विमान में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें से चार भारतीय भी थे.
नेपाली सेना के प्रवक्ता के हवाले से एएनआई ने बताया कि 15 सदस्यों वाली सेना का टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है ताकि शवों को बरामद किया जा सके.
नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदिंद्र मणि पोखरेल ने कहा, “हमें आशंका है कि हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. हमारी शुरुआती जांच से लगता है कि कोई भी नहीं बच सका लेकिन अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है.”
-एजेंसियां
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026
- अब पुलिस नहीं काट सकेगी आलू लदे वाहनों का चालान: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोल्ड स्टोरेज जा रहे किसानों को मिली बड़ी छूट - March 11, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को मारी टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे बच्चों समेत 14 लोग घायल - March 11, 2026