वीमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस को हराकर फ़ाइनल में पहुंच गई है. अब रविवार को फ़ाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दिल्ली कैपिटल्स से मुक़ाबला होगा.
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक तरीक़े से पांच रन से हरा दिया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुक़सान पर 135 रन बनाए.
टीम की ओर से सबसे अधिक एलिस पैरी ने 66 रन बनाए. इन्हें ही मैच की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना गया.
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की ओर से हरमनप्रीत कौर ने सबसे अधिक 33 रन बनाए. अमीलिया केर ने 27 रनों का योगदान दिया.
डब्ल्यूपीएल के पहले सीज़न (2023) की विजेता मुंबई इंडियंस को फ़ाइनल में पहुंचने के लिए अंतिम ओवर में 12 रन बनाने थे. लेकिन आशा शोभना की कसी हुई गेंदबाज़ी के कारण टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी. इस ओवर में केवल छह ही रन बने और इस तरह आरसीबी ने फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
इस बार के डब्ल्यूपीएल में सबसे टॉप पर रहने के कारण दिल्ली कैपिटल्स पहले ही फ़ाइनल में पहुंच चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले बार भी फ़ाइनल तक का सफ़र तय किया था. डब्ल्यूपीएल में कुल पांच टीमों ने भाग लिया है.
इस टूर्नामेंट का आयोजन देश के केवल दो शहरों बेंगलुरु और दिल्ली में हुआ है. 23 फरवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फ़ाइनल रविवार यानी 17 मार्च को दिल्ली में ही खेला जाएगा.
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026