उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उस वक्त हाहाकार मच गया जब शुक्रवार की देर रात निर्माणाधीन होटल की छत ढहने से हादसा हो गया। इस हादसे में दो मजदूरे की मौत और दर्जनों लोग घायल है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेमस होटल लेजर रिसोर्ट के दूसरे हिस्से में निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ। होटल की लगभग छह हजार स्क्वॉयर फीट छत की स्लैब डालने के लिए लखनऊ के एक ठेकेदार ने सेंटरिग लगाई थी।
उसमें वो अपने छह मजदूरों और बहराइच के 11 मजदूरों की हेल्प से स्लैब डाल रहा था। इसमें आधा काम वो दिन में पूरा हो चुका था, बाकी तीन हजार स्क्वॉयर फीट छत पर रात में प्रेशर मशीन से स्लैब डालने का काम किया जा रहा था।
इस दौरान सेंटरिंग टूट गई और छत मलबे में तब्दील हो गई। उस पर काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-एजेंसी
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026