आपको बता दें कि दोनों देशों की टीमों के बीच 3 टी-20 मैच खेले गए जिसमें इण्डिया-ए की टीम ने क्लीन स्विप करते हुए 3-0 से नेपाल-ए टीम को शिकस्त दी व इण्डिया टीम-बी ने 2-1 से नेपाल-बी को हराया। इण्डिया-ए टीम की तरफ से बलविन्दर सिंह (बेस्ट बैट्समैन ऑफ दी सीरीज) और 2 मैच में मैन ऑफ द मैच रहें। वहीं इण्डिया-ए टीम के ऑलराउन्डर मोनू सिंह ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 28 रन बनाए व साथ ही 2 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहें।
इण्डिया-बी की बात करें तो पहले मैच में अपने तेज तर्रार गेंदबाजी से नेपाली बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले शिवा तेवतिया मैन ऑफ द मैच रहें। जिन्होंने 4 ओवर में से 2 मैडन देकर 2 विकेट चटकाऐं और अपनी टीम को जिताने में मुख्य किरदार बनें। इण्डिया-बी का दूसरा मैच लो स्कोरिंग रहा और दोनों टीमों में कडी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में इण्डिया-बी ने इस मैच को गवा दिया। वही तीसरें मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल-बी टीम मात्र 17.5 ओवर में 51 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें इण्डिया-बी के पेसर युग गुप्ता ने 3.5 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लेकर नेपाली टीम की कमर तोड़ दी व मैन ऑफ द मैच रहें। वहीं इण्डिया-बी की तरफ से एस. रंजन यादव ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और 8 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज बनें व बेस्ट बैट्समैन ऋषि गुप्ता रहें।
इण्डिया-ए के कप्तान सचिन विश्वकर्मा व इण्डिया-बी के कप्तान दीपक यादव ने सभी खिलाड़ियों को अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए धन्यवाद किया। वही इस टूर्नामेंट में सोहेल, इमरान, अर्पित कटारिया, अभिषेक लोहिया, मेघराज गुर्जर, कपिल लत्ता, दिलीप पॅवार, कुनाल, इरफान इर्मिजिंग प्लेयर रहें।
मोनू सिंह और बलविन्दर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए इण्डिया टी-20 क्रिकेट एसोशिएशन की ओर से 1 वर्ष की स्पॉन्सरशिप दी गई। जिसमें इन दोनों खिलाडियों का नेशनल व इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खर्चा एसोशिएशन की तरफ से किया जायेगा।
इण्डिया टी-20 क्रिकेट एसोशिएशन के मुख्य संरक्षक यश गौड़, अध्यक्ष शिवम् गौड़, सचिव सलीम खान व कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा ने दोनों टीम की जीत को लेकर बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरफ इंटरनेशनल व राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन की बात कही। जिसमें सभी प्रतिभाशाली खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकेगा।
आगामी मई महीने में गोवा के मडगाँव में नेशनल टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सभी खिलाड़ी व कोच हमारी वेबसाईट www.t20ind.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है|
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026