गोरखपुर। गोरखपुर के शाहपुर इलाके में बिछिया स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी में ट्रेनिंग के लिए आईं महिला रिक्रूटों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बिजली, पानी समेत अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर हंगामा किया। साथ ही आईटीसी प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
इस हंगामा और प्रदर्शन के दौरान कई महिला रिक्रूट बेहोश हो गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीएसी कमांडेंट के समझाने पर भी महिला रिक्रूट परिसर में जाने को तैयार नहीं हैं। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे हैं और समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बिछिया स्थित 26 वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय हैं। जिसमें 2023 बैच की उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस की विभिन्न जनपदों की 598 महिलाएं सोमवार से ट्रेनिंग करने के लिए आई हैं। उनका आरोप है कि, ट्रेनिंग में सुविधाओं का काफी अभाव है। विरोध में उन्होंने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।
महिलाओं का आरोप है कि ट्रेनिंग सेंटर में सुविधाओं का अभाव हैं। यहां एक आरो मशीन है। इस भीषण गर्मी में उन्हें दिन भर में आधा लीटर आरो का पानी मिल रहा है। पंखा और वाटर कूलर की संख्या कम हैं। बाथरूम की संख्या कम होने से ज्यादा गंदगियां है। बाथरूम की गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगें हैं।
आरोप है कि, इसके चलते उन्हें खुले में नहाना पड़ रहा है। विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि यहा की समस्या बताने पर प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा हैं और अमर्यादित भाषा का प्रयोग की जा रही हैं।
साभार सहित
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026