बस्ती ( राहिल खान): श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान बस्ती जनपद के अमहट घाट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गहरी नदी में स्नान करते समय एक कांवड़िया डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
स्थानीय पुलिस की मदद से मौके पर पहुँची (NDRF) की टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगभग 3 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद NDRF के गोताखोरों ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस की शुरूआती जांच में लाश की शिनाख्त कर ली है। मनकापुर के निवासी युवक का नाम ऋषि कन्नौजिया बताया है। अपने दोस्तों के साथ अमहट घर पर कुआनो नदी ने उतरा था पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया था।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026