Hathras, Uttar Pradesh, India. जनपद में सोमवार यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं तथा महिलाओं को साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। महिला कल्याण विभाग हाथरस द्वारा “हिम्मती हाथरस साहसी नारी” अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनपद की ऐसी महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने अदम्य साहस एवं हौसले से हर विपरीत परिस्थिति को परास्त कर जीवन में एक मुकाम हासिल किया है साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया हो। उन्हें जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम निकट कलेक्ट्रेट में 8 मार्च को प्रातः 11:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी डी के सिंह ने बताया कि जनपद की प्रेरणादायक व्यक्तित्व वाली महिलाओं तथा किशोरियों को उनके साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इससे अन्य महिलाएं व बेटियां उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें। जनपद की ऐसी महिलाएं/बालिकाएं जो किसी अन्य जनपद अथवा राज्य में उच्च पद पर कार्यरत हो या समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान प्रदान कर रही हो। उन्हें महिला कल्याण विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपदवासी/महिलाऐं अपनी अथवा अपने आसपास की महिलाओं बालिकाओं की कहानी कार्यालय की ईमेल आईडी mskbbbphathras@gmail.com अथवा मोबाइल नंबर- 9528757244 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके आलावा महिला शक्ति केंद्र जिला प्रोबेशन कार्यालय पुराना कोषागार तहसील सदर हाथरस पर डाक पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं किसी अन्य जानकारी हेतु महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम 7838892204 से संपर्क कर सकते हैं।
महिला कल्याण अधिकारी मौनिका गौतम ने बताया कि इच्छुक महिलाएं बालिकाएं अपनी प्रविष्टि 6 मार्च 2021 को दोपहर 12:00 बजे तक जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दें। जिससे प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 मार्च 2021 को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जा सके।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026