कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने हाल ही में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की बुरी हार पर चिंता जताई है। कांग्रेस नेता ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर चिंतन करने की बात कही है।
भाजपा की जीत पर बोले चिदंबरम
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में चिदंबरम ने कहा कि भाजपा हर चुनाव ऐसे लड़ती है जैसे कि यह आखिरी हो और विपक्षी दलों को इसे समझना होगा। चिंदबरम ने कहा कि तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है।
छत्तीसगढ़ और राजस्थान की हार चिंताजनक
चिदंबरम ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की इस तरह की हार का कोई सोच भी नहीं सकता था। उन्होंने कहा कि परिणाम चिंताजनक हैं और मुझे विश्वास है कि पार्टी का नेतृत्व इन कमजोरियों को दूर करेगा।
हालांकि, कांग्रेस नेता ने कहा कि चार बड़े राज्यों में पार्टी का 40 प्रतिशत वोट शेयर ‘बरकरार’ रहा, जो खुशी की बात है।
कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ाना होगा
चिदंबरम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रचार, बूथ प्रबंधन और चुनाव के दिन निष्क्रिय मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने जैसे मुद्दों पर ध्यान देकर लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का वोट शेयर 45 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा ने उन तीनों राज्यों में कांग्रेस को हरा दिया जहां दोनों आमने-सामने की लड़ाई में थे, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत हासिल की तो वहीं मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी। कांग्रेस को एकमात्र जीत तेलंगाना में मिली, जहां उसने भाजपा को तीसरे स्थान पर धकेल दिया।
कांग्रेस को करना हो पलटवार
भाजपा पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस को इसका उचित जवाब देना चाहिए और भाजपा को उन्ही की भाषा में जवाब देना चाहिए।
भाजपा के पक्ष में हवा, लेकिन…
2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने वाले सर्वेक्षणों पर चिदंबरम ने कहा कि हवा भाजपा के पाले में है, लेकिन हवाएं दिशा बदल सकती हैं। भाजपा कभी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती है। वह ऐसे लड़ती है जैसे कि यह आखिरी लड़ाई हो। विपक्षी दलों को ऐसा करना चाहिए।
Compiled: up18 News
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026