आगरा: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता मंगलवार को हुई जिला वाणिज्य बंधु समिति की बैठक में व्यापारियों ने कई समस्याएं उठाएं। बैठक में राजामंडी चौराहे के कट को बंद किए जाने का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया और कहा गया कि इसके बंद होने से आम जनता विपरीत दशा से निकल रही हैं और कभी भी दुर्घटना हो सकती है
बैठक में डीवीवीएनएल और टोरेंट पावर द्वारा व्यापारीयों को गलत बिल भेजे जाने की भी शिकायत की गई। व्यापारियों ने भगवान टाकीज चौराहे से कमलानगर जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम रहने की शिकायत की और कहा कि यह हालात न्यू आगरा थाने की नाक के नीचे रहते हैं। ताजगंज बाजार में लोडिंग टेम्पो पर रोक लगाने पर भी रोष जताया गया और कहा गया कि इस कारण क्षेत्र की दुकानों पर मोतीगंज व अन्य जगहों का जरूरत का सामान नहीं पहुंच पा रहा है।
लोहामंडी पुलिया के निर्माण के चलते अंदर वाले मार्गों में लग रहे जाम की भी शिकायत की गई। नवीन गल्ला मंडी के दुकानदारों ने शिकायत की कि उन्हें चुनावों के दौरान प्रशासन द्वारा अधिग्रहित दुकानों का किराया अभी तक नहीं मिला है। जिला वाणिज्य बंधु समिति की बैठक का समय बदल कर दोपहर तीन से पांच बजे के बीच रखे जाने की भी मांग की गई। अपर जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
बैठक में जय पुरसनानी, जयप्रकाश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, योगेश रखवानी, मुकेश अग्रवाल, राजेश राठौड़, दिनेश अग्रवाल, संजय अरोरा, दुष्यंत गर्ग, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026