मुंबई (अनिल बेदाग) : अभिनेत्री अनिका म्यूजिक वीडियो सांग्स में अभिनय कर रही है। जल्द ही इनका यह म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होगा। म्यूजिक वीडियो सांग्स के अलावा अनिका अपने आगामी और पहली हिंदी फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित है जिसकी शूटिंग जल्द ही प्रारंभ होने वाली है।
अनिका को बचपन से ही अभिनय और ग्लैमर का शौक रहा। जिसे पूरा करने के लिए अनिका ने फैशन डिजाइनर का कोर्स किया। उसके बाद वह मॉडलिंग और एड शूट्स करने लगी। अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए वह अपने होमटाउन नागपुर से मुम्बई आ गयी और अपनी एक्टिंग डेब्यू करने के लिए ऑडिशन देना शुरु किया। उनकी मेहनत और कौशल के कारण उनको उनका पसंदीदा प्रोजेक्ट मिला। अनिका ने अपने अभिनय कला और डांस को निखारने के लिए क्लासेस ली और अभ्यास भी कर रही है। अनिका स्वाभिमानी, मेहनती और समझदार है। उनका कहना है कि हमेशा स्ट्रांग रहिये और धैर्य बना कर रखिये।
अपनी मेहनत और खुद पर विश्वास रखें, सफलता आपको जरूर मिलेगी। इस ग्लैमर की दुनिया की कुछ अच्छी और बुरी बातें भी उन्होंने शेअर की और कहा कि अपना हौसला ना खोएं और अपने जुनून के पीछे लगे रहें, सफलता आपको देर से ही सही, मगर मिलेगी जरूर। अपना उच्च दृष्टिकोण रखें और लोगों को पहचानना सीखें। ताकि आप खुद को किसी मुसीबत में फंसने से बचा सकें। इस मायानगरी में जितनी चमक है उतना यह गहरा भी है, इसलिए इस रास्ते पर कदम रखने से पहले खुद को काबिल बना लें।
अनिका अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से बेहद प्रभावित हैं। अनिका वह वेबसीरिज और फिल्मों में काम करना चाहती है। अभी उनका फोकस हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म्स में काम करने के लिए है। अनिका को रोमांटिक, थ्रिल और कॉमेडी फिल्म्स बहुत पसंद आती है। वैसे तो अनिका अभिनय के हर रंग से अवगत हैं लेकिन रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के प्रति उनका प्रेम अधिक है। अनिका की फिल्मी जर्नी अभी शुरू हो रही है। वह किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती मगर उन्हें अपने टैलेन्ट पर यकीन है।
-up18News
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026