डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आईएएस अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी (Bhanu chandra Goswami IAS) ने धनुष-बाण उठाकर निशाना साधा। बात यह नहीं है कि निशाना सटीक लगा या नहीं, बात यह है कि धनुष बाण उठाया और निशाना लगाया। सबने तालियां बजाईं। यह देख भानु चंद्र गोस्वामी के मुख मंडल पर मुस्कान तिर गई।
हम बात कर रहे हैं आगरा के जिलाधिकारी (DM agra) भानु चंद्र गोस्वामी की। मैरून कलर की हाफ टी शर्ट में जिलाधिकारी आए तो सबकी निगाहें उन्हीं की ओर लग गईं। अधिकांश लोग खड़े हो गए। उन्हें उत्तर प्रदेश की महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने अपने बराबर बैठाया। प्रभागीय वन अधिकारी आदर्श कुमार ने उनका अभिनंदन किया। यह बात है औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा साइट सी की। यहां वन विभाग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। भारी भड़ रही। सभी ने एक-एक पेड़ लगाया।

पेड़ लगाकर अधिकांश लोग चले गए। रह गए जिलाधिकारी। उनके साथ फोटो खिंचवाने की मांग होने लगी। सबसे पहले तो जिलाधिकारी ने पूरी तन्मयता के साथ पौधारोपण किय। फिर सबका मन रखा। सबके साथ फोटो खिंचवाए। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह थोड़ी दूर खड़ी थीं। उन्हें भी फोटो खिंचवाने में साथ बुलाया।
फिर अंत में नम्बर आया सीड बॉल का। जिलाधिकारी ने सबसे पहले गुलेल से निशाना लगाया। सीड बॉल चारदीवार के बाहर गया। मतलब काम हो गया। फिर श्री गोस्वामी से आग्रह किया गया कि धनुष बाण से दूर तक सीड बॉल फेंकें। उन्होंने धनुष-बाण हाथ में उठाया, सीड बॉल को विशेष प्रकार से फँसाया और निशाना लगाया।
भीषण गर्मी के चलते जिलाधिकारी पसीने से लथपथ हो गए थे। फिर भी ‘एक पेड़ मां’ के नाम लगाने के प्रति ललक कम नहीं हो रही थी। वे कार्यक्रम स्थल पर देर तक रुके और पौधारोपण में सहयोग करने वाली संस्थाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम स्थल से सबके जाने के बाद ही रवाना हुए।
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026