महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने हवन में भाग लिया। सांसद निधि द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
Agra, Uttar pradesh, India.महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर पुरानी मंडी ताजगंज स्थित अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर समाज की ओर से हवन का आयोजन भी किया गया जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भाग लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, साथ ही समाज के लोगों के साथ मिलकर यज्ञ हवन किया और उनके पदों पर चलने का संकल्प लिया।
धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अहिल्याबाई होलकर स्मारक में सांसद निधि द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। समाज के लोगों ने बताया कि सांसद निधि से प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार कराया गया है, साथ ही प्रतिमा के लिए सीढ़ी भी लगाई गई है।
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बताया कि देश में रानी महारानी बहुत हुई लेकिन पुण्यश्लोक लोकमाता शब्द किसी के आगे नहीं लगा। यह शब्द अहिल्याबाई होल्कर के नाम के आगे लगाए गया। उन्होंने समाज हित और देश हित में बहुत कार्य किए थे इसीलिए उन्हें इस नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ और सोमनाथ जैसे मंदिरों का जीर्णोद्धार सबसे पहले लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने ही कराया था। आज सब उनके किए गए कार्यों को याद करते हैं और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है।
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026
- आगरा के संजय प्लेस स्थित फ्रेंड्स टावर में बड़ा हादसा टला: बेसमेंट के फ्लेक्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख - August 22, 2026