SP singh baghel in etmadpur

आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से क्या सीख सकते हैं अन्य सांसद

POLITICS

संसद खत्म होते ही एत्मादपुर पहुंचे, मृतकों के परिजनों से मिले, संवेदना जताई

3.30 बजे से रात्रि 12.15 बजे तक चलते ही रहे, जानिए घटना पर क्या कहा

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागिता की कला आगरा के सांसद और केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल से सीखी जा सकती है। तीन और चार जुलाई, 2024 को उन्होंने जो कुछ किया, वह वाकई अनुकरणीय है। उन्होंने हाथरस में भोले बाबा के सतसंग में मृतकों के परिजनों के यहां जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। अपराह्न 3.30 बजे से रात्रि 12.30 बजे तक चलते ही रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें  रात्रि 10.30 बजे अपने आवास पर पहुंचना था लेकिन पहुंच पाए रात्रि 12.30 बजे।

इन दिनों संसद का सत्र चल रहा है। ऐसे में सभी सांसद व्यस्त हैं। मंत्री अधिक व्यस्त रहते हैं। संसद सत्र चलता है तो सांसद प्रायः अपने क्षेत्र में नहीं जाते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है, फिर भी प्रायः दिल्ली में रहकर आराम फरमाते हैं। प्रो. एसपी सिंह बघेल हैं कि उनका रविवार आगरा में ही बीतता है। सुबह से शाम तक समस्याएं सुनने और निराकरण करने में। अपरिहार्य परिस्थिति में ही रविवार को आगरा से बाहर रहते हैं।

तीन जुलाई को संसद सत्र खत्म होते ही प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल अपराह्न 3.30 बजे संसद से एत्मादपुर पहुंचे। उन्होंने हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एत्मादपुर के रहनकलां निवासी (52 वर्षीय) स्व श्रीमती गुड़िया देवी पत्नी श्री महताब सिंह निषाद की मृत्यु पर घर पहुंचकर परिवारजनों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। एत्मादपुर के मोहल्ला कोठी निवासी स्व. श्रीमती संगीता देवी (42) पत्नी श्री धर्मवीर सिंह की मृत्यु पर घर पहुँच शोक संवेदना व्यक्त की। गांव सिकतरा निवासी स्व. श्रीमती कविता देवी (38 वर्षीय) पत्नी श्री दिनेश कुमार की मृत्यु पर उनके घर पहुँच शोक संवेदना व्यक्त की। एत्मादपुर की सात महिलाएं और एक किशोरी की मौत हुई है।

SP singh baghel manti
एत्मादपुर में मृतक के परिजनों के घर शोक संेवदना व्यक्त करते हुए प्रो. एसपी सिंह बघेल।

रात्रि 12:15 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की इमरजेंसी में हाथरस भगदड़ में घायल मरीज श्रीमती संगीता निवासी हाथरस, श्रीमती राजेंदरी निवासी आगरा, श्रीमती ओमवाती निवासी हाथरस का हालचाल जाना एवं घटना की पूरी जानकारी ली।

इस अवसर पर प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है जिसने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। इस कठिन समय में, हम सभी उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं।

उन्होंने कहा, “मैं मृतकों के परिवार के सदस्यों से मिला। मुझे लगता है कि यह लापरवाही थी जिसके कारण यह घटना हुई।”

SP singh baghel agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में घायलों से हालचाल पूछते प्रो. एसपी सिंह बघेल।

हाथरस सतसंग में आगरा के मृतक

शीला देवी (52) पानी मदन मोहन निवासी गोबर चौकी, ताजगंज।

वैजयंती (53) पत्नी जगदीश चंद निवासी रामनगर, जगदीशपुरा।

संगीता देवी (42) पानी धर्मवीर सिंह निवासी मोहल्ला कोठी एत्मादपुर।

कविता (43) पत्नी दिनेश निवासी सिकतरा एत्मादपुर।

गुड़िया (58) पत्नी मेहताब सिंह निवासी रहनकलां, एत्मादपुर।

गुड्डी (45) पत्नी जालिम सिंह निवासी नगला नथौली रहनकला।

गीता देवी (45) पत्नी रामशंकर निवासी एत्मादपुर।

निहाल देवी (55) पत्नी मोहर सिंह निवासी रहनकलां खलेसर।

मीरा देवी (60) पानी रामवीर सिंह निवासी उस्मान खांदौली।

ममता (16) पुत्री साहब सिंह निवासी गांव चिरौली, थाना बरहन।

ममता (40) पत्नी घनश्याम निवासी खासपुर, न्यू आगरा।

राधादेवी पत्नी मुरारीलाल, धनौली, मलपुरा।

संगीता देवी (47) पत्नी सुरेश निवासी नगला भगत, धनौली, मलगुराः

राजकुमारी (51) पत्नी प्रताप स्त्रिया निवासी नंदपुरा, देवरी रोड।

रामबेटी (40) पत्नी पिलुराम निवासी निनवाया, किराबली।

शीला देवी (55) पत्नी मलखान सिंह निवासी चंदसौरा, खेरागढ़।

विमलेश उर्फ सविता पत्नी मदनपाल निवासी हज्जूपुरा, ताजगंज।

 

आगरा में इनका हुआ शव विच्छेदन

लीला देवी (51) पत्नी रामस्वरूप निवासी रामनगर, फरीदाबाद।

तारा देवी (47) पत्नी सतीश कुमार निवासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद।

सरोज देवी (50) पत्नी गंगाशरण निवासी गाटा चौक, फरीदाबाद।

सुनीता देवी (40) पत्नी राकेश निवासी मिरची, एटा।

मंजू (33) पत्नी शीलेंद्र कुमार निवासी गांव अमौसी, हाथरस।

जयमंती (65) पत्नी रामप्रसाद निवासी हाथरस गेट, हाथरस।

नीरज देवी (38) पत्नी संजय कुमार थाना विजय नगर, निवासी अलीगढ़।

पुष्पा देवी (65) पत्नी भगवती प्रसाद निवासी लक्ष्मी नगर, मथुरा।

जयमंती (60) पत्नी हरी सिंह निवासी माया कॉलोनी, मथुरा।

मुंद्रा (60) पत्नी भगवत निवासी थाना मगोरां, मथुरा।

अंशु कुमारी (32) पत्नी राजू निवासी थाना सिकंदराराऊ, हाथरस।

रामवती (47) पत्नी रामदीन निवासी पीलीभीत।

प्रेमवती देवी (56) पानी रमेश निवासी अलीगढ़।

SP singh baghel in SN medical college agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में घायलों के बारे में जानकारी लेते प्रो. एसपी सिंह बघेल।

ये कार्यक्रम हुआ था जारी

3.30 बजे प्रस्थानः निवास -7. के. कामराज लेन, नई दिल्ली से प्रस्थान

शाम 7.00 बजेः कोठी मोहल्ला, थाना एतमादपुर, आगरा (उ.प्र.) (हाथरस दुर्घटना में मृतकों के घर जाकर सांत्वना व्यक्त करेंगे।) (वाया, ग्रेटर नोएडा & यमुना एक्सप्रेसवे)

7.30 बजेः कोठी मोहल्ला, थाना एतमादपुर, आगरा (उ.प्र.)

7.45 बजेः गांव सिकतरा, थाना एतमादपुर, आगरा (उ.प्र.) (हाथरस दुर्घटना में मृतकों के घर जाकर सांत्वना व्यक्त करेंगे।)

8.00 बजेः गांव सिकतरा, थाना-एतमादपुर, आगरा (उ.प्र.)

8.30 बजेः गांव रहनकलां, थाना एतमादपुर, आगरा (उ.प्र.) (हाथरस दुर्घटना में मृतकों के घर जाकर सांत्वना व्यक्त करेंगे।)

9.30 बजेः गांव रहनकलां, थाना एतमादपुर, आगरा (उ.प्र.)

रात्रि 10.30 बजेः आवास 44 एम.आई.जी. न्यू शाहगंज आगरा (उ.प्र.)

4 जुलाई, 2024

प्रातः 9.00 बजेः आवास 44 एम.आई.जी. न्यू शाहगंज आगरा (उ.प्र.) से दिल्ली प्रस्थान

12.30 बजेः कृषि भवन, नई दिल्ली (डीएएच एंड डी के पशुधन स्वास्थ्य (एलएच) प्रभाग द्वारा “एक स्वास्थ्य कार्यक्रम” के कैबिनेट नोट पर एक प्रस्तुति) (वाया, यमुना एक्सप्रेसवे & ग्रेटर नोएडा)

बाबा नहीं बवाल है.. हाथरस सत्संग में 124 श्रद्धालुओं की मौत के बाद चर्चा में आए भोले बाबा के बारे में अनसुनी बातें

Dr. Bhanu Pratap Singh