Dr Bhanu Pratap Singh
Agra/Sadabad (hathras), Uttar Pradesh, India. सादाबाद के पूर्व विधायक लहटू ताऊ नहीं रहे। यह खबर बड़ी स्तब्धकारी है। दुखदाई है। मेरे लिए इसलिए कि 16 जून 2022 को उनसे भेंट हुई थी। वीर गोकुला जाट के संबंध में जानकारी करने के लिए मैं 16 जून, 2022 को सादाबाद गया था। वहीं सादाबाद के पूर्व विधायक आर्य राम शरन उर्फ लहटू ताऊ से भेंट हुई। उनका साक्षात्कार लिया। उस समय उनका जोश और जज्बा देखने लायक था। किसी युवा से कम नहीं। फक्कड़ आदमी। गेरूआ-लाल वस्त्र पहनते थे। कंधे पर झोला। स्मार्ट फोन चलाना नहीं जानते थे, इस कारण कीपैड वाला फोन रखते थे। कह रहे थे कि मैं 120 बादाम रोजाना खाता हूँ। तमाम सवालों का बिंदास जवाब दिया। मेरे साथ युवा पत्रकार देवेश शर्मा भी थे। बीच में उनका फोन भी आया था। इस तरह से बातें कर रहे थे कि जैसे वर्षों से परिचित हैं। मेरी उनसे पहली और अंतिम मुलाकात सिद्ध हुई।
पहली बार पता चला कि उनका नाम आर्य रामशरन है। उनके चेहरे पर तेज था। किसी भी युवा से अधिक दमदारी। मैंने इसी कारण उनका साक्षात्कार किया। राजनीति के साथ-साथ व्यक्तिगत सवाल भी पूछे। सबका जवाब दिया। उनकी मजेदार बातें हमेशा याद रहेंगी। वे भारतीय जनता पार्टी के कट्टर समर्थक बन गए थे। आर्य समाजी तो बचपन से ही थे। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।
मैं सोच रहा था कि लहटू ताऊ से एक बार और मिलूंगा। वीर गोकुला जाट पर लिखी किताब भेंट करूंगा। आज 2 जुलाई, 2022 को खबर आई कि लहटू ताऊ नहीं रहे। हमारे लिए यह शोक की बात है। यह वीडियो लहटू ताऊ के प्रति हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।
डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
9412652233, 8279625939
इस वीडियो में लहटू ताऊ से बातचीत है
- PMKVY पर CAG का बड़ा खुलासा: 95 लाख में से 90 लाख लाभार्थियों का डेटा संदिग्ध, विपक्ष ने बोला ‘स्कैम’ पर हमला - January 29, 2026
- कोलकाता अग्निकांड में भारी तबाही: अब तक 16 शव बरामद, 13 लापता; पहचान के लिए होगा DNA टेस्ट - January 29, 2026
- आगरा में अवैध शस्त्र लाइसेंस घोटाला: STF के हाथ अब तक खाली, नोटिस के बाद भी नहीं मिली फाइलें - January 29, 2026