akshara sahitya academy india

उत्तर प्रदेश के बच्चों की साहित्यिक प्रतिभा को धारदार बनाने का अभियान, देखें वीडियो

REGIONAL साहित्य

आगरा में पहला कार्यक्रम ‘बच्चे भी लिखते हैं चैप्टर-1’ 24 जुलाई को

जो बच्चे कविता-कहानी लिखते हैं वे नोट कर लें मोबाइल नम्बर

75 जिलों में चलेगा द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी को समर्पित कार्यक्रम

Agra, Uttar Pradesh, India. अगर आप बच्चे हैं और कविता, कहानी या और भी कुछ साहित्यिक रचना लिखते हैं तो 24 जुलाई, 2022 आपकी प्रतीक्षा में है। इस तारीख को अपने लिए आरक्षित कर दीजिए। सिर्फ तीन घंटे में आप ऐसा कुछ सीखेंगे कि आपकी लेखनी धारदार और लच्छेदार हो जाएगी। फिर आप जो लिखेंगे, वह सराहनीय हो सकता है।

 

बाल साहित्यकार द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी को समर्पित कार्यक्रम

बच्चों में छिपी साहित्य सृजन की कला को और निखारने का बीड़ा उठाया है अक्षरा साहित्य अकादमी ने। अकादमी ने अमर बाल साहित्यकार द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है। इसका नाम है बच्चे भी लिखते हैं। इसकी शुभारंभ आगरा से किया जा रहा है। फिर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यक्रम होंगे। बाल साहित्यकार वैभवी मिश्रा की पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाएगा। बच्चों के लेखन की एक पुस्तक भी प्रकाशित की जाएगी।

 

यहां होगा कार्यक्रम

यह जानकारी अक्षरा साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह सरीन, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. हृदेश चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रुति सिन्हा, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर लवकुश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद माहेश्वरी (पूर्व प्राचार्य आगरा कॉलेज) ने संयुक्त प्रेसवार्ता में दी। यह प्रेसवार्ता डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, संस्कृति भवन, बाग फरजाना, आगरा में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. प्रदीप श्रीधर हैं।

 

akshara sahitya academy
akshara sahitya academy

पंजीकरण निःशुल्क, विजेताओं को इनाम मिलेगा

कार्यक्रम का समय है पूर्वाह्न 11 से अपराह्न दो बजे तक। बच्चों के दो समूह बनाए गए हैं। पांच से 10 वर्ष तक की आयु के बच्चे कविता लिखेंगे। 11 से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे लघु कथा लिखेंगे। इस कार्यक्रम की खास बात और है कि बच्चों के माता पिता भी साथ रहेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जानी-मानी कवयित्री श्रुति सिन्हा के मोबाइल नम्बर 9837200924 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त समस्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। पंजीकरण निःशुल्क है। 24 जुलाई क कार्यक्रम स्थल पर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh