लखनऊ। हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर मल्टीप्लेक्स (Multiplexes) में लोग नि:शुल्क देशभक्ति से जुड़ी फिल्में देख सकेंगे। लखनऊ के मल्टीप्लेक्स (Multiplexes) में इन फिल्मों को विशेष रूप से दिखाया जाएगा। जहां 2218 दर्शक अलग-अलग समय पर फिल्म देख सकेंगे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार (District Magistrate Surya Pal Gangwar) ने इन मल्टीप्लेक्स के नामों की सूची और वहां के प्रबंधकों के संपर्क नंबर भी जारी कर दिए हैं।
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा टिकट
यहां पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नि:शुल्क फिल्म देखने की व्यवस्था होगी। इसलिए यदि आपको यह फिल्में नि:शुल्क देखना है तो समय से मल्टीप्लेक्स पहुंचना होगा। सभी मल्टीप्लेक्स की क्षमता भी अलग है। सबसे अधिक 228 दर्शक गोमतीनगर के वेव मल्टीप्लेक्स के आडी तीन में फिल्म राकेटरी देख सकेंगे। जबकि सबसे कम 123 दर्शकों की क्षमता गोमतीनगर के आइनाक्स रिवरसाइट मल्टीप्लेक्स की होगी।
- निषाद वोटों के लिए जंग तेज: समाजवादी पार्टी द्वारा रुक्मिणी देवी को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बाद संजय निषाद का तीखा प्रहार - September 18, 2026
- यूपी चुनाव से पहले सियासी पारा हाई: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले— ‘छात्रों के बीच सपा के जागरूकता अभियान को नहीं रोक पाएगी सरकार’ - September 18, 2026
- बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात: शिकारपुर इलाके में किसान की निर्मम हत्या, घर के पास सड़क पर मिला शव और कटी हुई टांग - September 18, 2026