Agra, uttar Pradesh, India. आगरा में एक ऐसा स्थान है जहां पर पिछले 5 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा आगरा ही नहीं पूरे देश में जगाई जा रही है। वह स्थान है सेल्फी प्वाइंट (तिरंगा चौक) जोकि खेरिया मोड़, अजीत नगर पर स्थित है। तिरंगा चौक पर अजीत नगर बाजार कमेटी द्वारा पिछले 5 वर्षों से सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कर लोगों में राष्ट्रभक्ति जगाने का कार्य निरंतर जारी है। इस राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम के चर्चे शहर ही नहीं पूरे देश-विदेश तक फैल चुके हैं।
इसी के अंतर्गत आज का दिन बहुत ही खास रहा। इस मुहिम के लिए मुंबई की प्रमुख विश्व रिकॉर्ड संस्था सीआई प्रोफेसर डॉ. दिनेश गुप्ता तथा दिल्ली की जीनियस रिकॉर्ड संस्था से डी.के. तयाल द्वारा एक शानदार कार्यक्रम में अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव एवं महामंत्री मनोज नोतनानी और उनकी पूरी टीम को वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड से सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री मनोज नोतनानी, सुंदरलाल चेतवानी, परमात्मा सिंह अरोरा, अजय नोतनानी, संजय नोतनानी, दिनेश अरोरा, विकास अग्रवाल, अरविंद गोस्वामी, शिव शंकर सहज, सुलभ कुलश्रेष्ठ, इमरान अब्बास, महेंद्र यादव, डॉ मनु शर्मा, राणा रंजीत सिंह, गिर्राज अग्रवाल, अनुराग कुशवाहा, अनुराग एवं अरुण चौहान आदि थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन ने किया।
वहीं तिरंगा चौक पर 1726वें दिन मुख्य अतिथि एसपी सिटी विकास कुमार (आईपीएस) ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। एसपी सिटी विकास कुमार ने अजीत नगर बाजार कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को 26 जनवरी 2018 से निरंतर चलते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि
राष्ट्रगान से प्रतिदिन ओतप्रोत करना एवं देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना हमारा उद्देश्य है। ताकि सभी देशवासी समझ सकें कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है। यह राष्ट्रभक्ति की मुहिम लगातार पिछले 5 वर्षों की भांति आगे भी निरंतर चलती रहेगी।
-परमात्मा सिंह अरोरा
मुख्य संरक्षक, अजीत नगर बाजार कमेटी।
- द आगरा स्टोरी: धर्मांतरण रैकेट के सरगना रहमान के दो बेटों समेत तीन और गिरफ्तार, लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते थे - July 23, 2025
- Apollo Cancer Centre Hyderabad Felicitated Bone Cancer Survivors for Their Grit and Determination - July 23, 2025
- पलक शर्मा का विश्व एक्वाटिक्स चैंपियनशिप सिंगापुर 2025 में चयन - July 23, 2025