विवेक अग्निहोत्री ने बताया बॉलीवुड का ‘काला सच’, लिखीं ये बातें – Up18 News

विवेक अग्निहोत्री ने बताया बॉलीवुड का ‘काला सच’, लिखीं ये बातें

ENTERTAINMENT

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पिछले काफी समय से लगातार चर्चा में हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। हाल ही जब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इस बात पर चिंता जताई कि कहीं ऑस्कर्स में भारत की तरफ से ‘द कश्मीर फाइल्स’ को न भेज दिया जाए तो विवेक अग्निहोत्री भड़क गए।

उन्होंने अनुराग कश्यप का नाम लिए बिना एक पोस्ट किया। हाल ही विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड की लगातार फ्लॉप हो रहीं फिल्मों पर भी बड़ा बयान दिया। अब उन्होंने ट्विटर पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड जैसा दिखता है, वैसा है नहीं। यहां सपनों को दबाया और कुचला जाता है।

विवेक अग्निहोत्री ने बताया बॉलीवुड का ‘काला सच’, लिखीं ये बातें

विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि बॉलीवुड अंधेरी गलियों में बसता है, जिसे एक आदमी के लिए देख पाना मुश्किल है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘बॉलीवुड की इनसाइड स्टोरी- मैं यह समझने के लिए बॉलीवुड में काफी साल बिता चुका हूं कि यह कैसे काम करता है। आप जो देख रहे हैं वह बॉलीवुड नहीं है। असली बॉलीवुड अपनी अंधेरी गलियों में पाया जाता है। यह इतना काला और गहरा है कि आम आदमी इसे माप भी नहीं सकता।

विवेक अग्निहोत्री ने समझाया प्रोसेस

विवेक अग्निहोत्री ने इसे समझाते हुए लिखा है- ‘आइए इसे समझते हैं। इन अंधेरी गलियों में आपको टूटे हुए सपने, कुचले हुए सपने, दबे हुए सपने मिलेंगे। बॉलीवुड अगर किस्सों का म्यूजियम है तो टैलेंट का कब्रिस्तान भी है। यह रिजेक्शन के बारे में नहीं है। यह जो भी आता है, जानता है कि रिजेक्शन, डील का हिस्सा है।’

कुछ सफल लोग ड्रग्स और शराब में शामिल हो जाते हैं

विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा है, ‘बॉलीवुड अपमान और शोषण के बारे में जो आपके सपनों, आशाओं और उम्मीदों को तोड़ देता है। खाने के बिना आदमी जिंदा रह सकता है लेकिन सम्मान, आत्म-मूल्य और आशा के बिना जीना असंभव है। कोई भी मध्यमवर्गीय युवा उस स्थिति में होने की कल्पना करके कभी बड़ा नहीं हुआ। यह बहुत ही दुख की बात है कि कोई लड़ाई करने के बजाय हार मान लेता है। वो लोग खुशनसीब हैं जो घर वापस लौट पाते हैं। जो रह जाते हैं वो टूट जाते हैं। जिन लोगों को कुछ सफलता मिल जाती है (असली नहीं), वो ड्रग्स, शराब और हर तरह की ऐसी चीजों में शामिल हो जाते हैं, जो जिंदगी तबाह कर देती हैं। कुछ सफलता सबसे खतरनाक होती है। आप बिना किसी कमाई और पावर के शोबिज में हैं। आपको स्टार की तरह दिखना है, स्टार की तरह पार्टी करना है, स्टार की तरह पीआर करना है लेकिन आप स्टार नहीं हैं।’

विवेक अग्निहोत्री के पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन

विवेक अग्निहोत्री अपने इस पोस्ट में ऐसी ही और कई बातें बताई हैं, जिन्हें आप यहां शेयर किए गए उनके पोस्ट में पढ़ सकते हैं। विवेक अग्निहोत्री के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कुछ लोग विवेक अग्निहोत्री की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Dr. Bhanu Pratap Singh