बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की टाइम ट्रेवल से जुड़ी साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा ‘दोबारा’ 19 अगस्त 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। तापसी और अनुराग ने खुद ट्विटर पर विवाद भी मोल लिया और इसी चलते ट्विटर पर ‘दोबारा’ को बायकॉट का भी सामना करना पड़ा। खैर बायकॉट का फायदा तो फिल्म को नहीं मिला। बल्कि इसका उल्टा ही असर देखने को मिल रहा है। जी हां, तापसी पन्नू की ‘दोबारा’ को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह नजर नहीं आया। यही वजह है कि इसने महज 72 लाख से खाता खोला। अब खबरें ये आ रही हैं कि ‘दोबारा’ की दूसरे दिन की कमाई में भी गिरावट ही देखने को मिली है। पढ़िए ‘दोबारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट।
दोबारा का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dobaaraa Box Office Day 2)
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘दोबारा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 72 लाख रुपये की कमाई करते हुए ओपनिंग की परंतु दूसरे दिन इसके कलेक्शन में मामूली सा सुधार देखने को मिला ,अभी इसे फ्लॉप ही माना जा रहा है। ‘दोबारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन करीब 85 लाख रुपये कमाने में कामयाब हुई। दूसरे दिन भी ये फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोबारा का दो दिन में कलेक्शन 1.57 करोड़ रुपये हो चुका है।
Taapsee Pannu और अनुराग कश्यप का बयान भारी पड़ गया
‘दोबारा’ को रिव्यू ठीक ठाक मिले। समीक्षकों ने इसे सस्पेंस से भरपूर कहानी बताई। साथ ही रेटिंग भी औसत व इससे ऊपर ही रही। मगर फिर क्यों ‘दोबारा’ को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ थिएटर्स नहीं उमड़ रही? कुछ जानकारों का कहना है कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू का बयान भी इसकी वजह हो सकती है।
-एजेंसी
- इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का तीन दिवसीय महामंथन शुरू: शाखा विस्तार, महिला सहभागिता और युवा शक्ति पर केंद्रित रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक - November 3, 2026
- यूपी पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा का ट्रांसफर - November 3, 2026
- हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है?”: बांदा में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा; बोले— “मुख्तार और बृजेश सिंह करते थे … - November 3, 2026