Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India.थाना सिकंदरा क्षेत्र में चाय की ठेल लगाकर जीवन यापन करने वाली महिला का कल रात अज्ञात बदमाश ने चाकू से गला रेत दिया। साहसी महिला ने घायल अवस्था में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुई। इसके बाद घायल महिला ने परिचित का दरवाजा खटखटाया तो परिचितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला फिलहाल गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कलेज में भर्ती है।
जानकारी के मुताबिक थाना सिकंदरा के अंतर्गत बोदला, राहुल नगर, लाल मस्जिद के निकट रहने वाली अमीरी पत्नी स्व बाबू लाल सिकंदरा कारगिल रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर चाय की ठेल चलाती हैं। उनके साथ उनकी तलाकशुदा बेटी मोहन देई भी ठेल संभालती है। अमीरी के तीन बेटे हैं और वो अपने छोटे बेटे तेज सिंह और बेटी के साथ रहती हैं और अधिकतर रात में ठेल पर ही सोती थी। बेटी मोहन देई के अनुसार मां कल ठेल पर ही सोई थी और वो ऑटो चालक छोटे भाई के साथ घर आ गई थी। देर रात अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से उनका गला रेत दिया। घायल अमीरी ने घायल अवस्था में युवक को पकड़ने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाई। इसके बाद अमीरी घायल अवस्था में पास ही एक परिचित महिला के घर पहुंची और दरवाजा खटखटा कर मदद मांगी।
परिचित ने घायल अमीरी के परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। महिला को गंभीर अवस्था में एसएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
घायल के पुत्र तेज सिंह ने बताया की मां ने ठेल के पास जुए की फड़ लगाने वाले असामाजिक लोगों का विरोध किया था। इसी रंजिश में अज्ञात बदमाश ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी का चाकू ठेल के पास पड़ा मिला है। पुलिस ने फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026