उत्तर प्रदेश के कासगंज में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कासगंज में सहावर गेट क्रासिंग के पास ट्रैक पर एक महिला बेहोश होकर गिर गई। उसी बीच मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी महिला के ऊपर से गिर गई। मालगाड़ी के गुजरने के बाद महिला को ट्रैक से जिंदा और जीवित बच गई। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
अमांपुर के कटीला गांव लेकेंद्र देव सहावर गेट पार आर्यनगर में में अपने परिवार के साथ रहते है। उकी पत्नी हरप्यारी की दाढ़ में दर्द की परेशानी थी। खुछ देर तक वो देशी दवा लेती रही, लेकिन दोपहर में घर में किसी को बिना बताएं दवा खरीदने बाजार चली गई।
जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोई..
कासगंज में रेलवे ट्रैक पर बेहोश होकर गिरी महिला, ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, फिर भी सुरक्षित, देखें VIDEO pic.twitter.com/0e0wKhpLG2— princy sahu (@princysahujst7) July 3, 2023
महिला सहावर गेट रेलवे फाटक से गुजर रही थीं कि उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह रेलवे ट्रैक के बीच में ही बेहोश होकर गिर गई। तभी यार्ड की ओर से माल गाड़ी आ गई और वह महिला के ऊपर से गुजर गई।
यग देखकर वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह गए।मालगाड़ी गुजर जाने के बाद भीड़ महिला के पास पहुंच गई। लोगों ने महिला को हिलाना तो उन्हें होश आया। सूचना पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। होश आने पर महिला ने अपना नाम पता और पति के मोबाइल नंबर बताया।
महिला के परिवारवालों को सूचना दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। महिला को गिरने की वजह से कमर में चोट लगी थी। मालगाड़ी से महिला को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची है।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026