आगरा। सन 1924 से निरंतर श्री कृष्ण लीला का मंचन कर रही श्री कृष्ण लीला समिति आगरा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष ने एक बार फिर विजय रोहतगी पर विश्वास जताते हुए उन्हें महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
नई कार्यकारिणी में शेखर गोयल को लीला संयोजक, संजय गर्ग बड़े भाई को कोषाध्यक्ष, अशोक गोयल को व्यवस्था प्रमुख, गिर्राज बंसल को कार्यक्रम प्रभारी तथा आयुष बंसल को यूथ ब्रिगेड की जिम्मेदारी दी गई है। तनु गुप्ता को मीडिया प्रभारी और बृजेश अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यकारिणी में विष्णु अग्रवाल, संजय अग्रवाल गोदरेज, संजय चेली, विनीत सिंघल, अनूप गोयल, अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा, पंकज मोहन शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मनोज बंसल, मनोज गोयल, केके अग्रवाल, के.सी. अग्रवाल, मनीष शर्मा, अमित अग्रवाल, जवाहर लाल जी सिंघल, प्रभात रोहतगी, आशु रोहतगी, राहुल चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार आगे भी किया जा सकता है।
समिति के मुख्य संरक्षक प्रमुख समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल होंगे। वहीं मार्गदर्शक मंडल में सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक विजय शिवहरे, गजेंद्र शर्मा, मनोज बंसल (अध्यक्ष, नेशनल चैंबर), राजीव अग्रवाल (साकेत) और राकेश गर्ग को शामिल किया गया है।
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि समिति में शीघ्र ही महिला प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। साथ ही आगामी श्री कृष्ण लीला से जुड़े कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य ऐतिहासिक श्री कृष्ण लीला की परंपरा को और भव्यता के साथ आगे बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है।
इससे पूर्व मनीष अग्रवाल के सरस्वती शिशु मंदिर का अध्यक्ष बनने पर समिति के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
- आगरा में सिस्टम की लापरवाही से सड़क के गड्ढे में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस: प्रसव में देरी के चलते जन्मी मृत बच्ची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026