बलिया। यूपी के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजलेंस जांच शुरू हो गई है। सतर्कता ने विधायक उनकी पत्नी बेटा और बेटी के नाम खरीदी गईं जमीन मकान फ्लैट व्यवसायिक और कृषि जमीन की जानकारी मांगी है। जांच अधिकारी का नाम पद और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ विजलेंस जांच शुरू हो गई है। सतर्कता विभाग ने महानिरीक्षक प्रयागराज को पत्र लिखकर विधायक, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी के नाम खरीदी गईं जमीन, मकान, फ्लैट, व्यवसायिक और कृषि जमीन की जानकारी मांगी है। जांच अधिकारी का नाम, पद और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
महानिरीक्षक प्रयागराज ने सभी उप निबंधन कार्यालय को निर्देशित किया है कि उमाशंकर सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह, बेटी यामिनी व बेटे युकेश के नाम से प्रदेश में खरीदी गई जमीन, मकान, फ्लैट या अन्य प्रकार की संपत्तियों की जानकारी सतर्कता विभाग को उपलब्ध कराए।
शासन ने इस संबंध में स्थानीय स्तर पर भी सतर्कता विभाग को निर्देश दिया है, ताकि आसानी से संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा सके। बनारस में सभी उप निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) ने संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।
-साभार सहित
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना - September 29, 2026
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026