मुंबई/हैदराबाद। हैदराबाद के सरथ सिटी मॉल में आयोजित स्पाइकर के युवा-केंद्रित कैंपेन ‘दौर अपना है’ का माहौल रविवार को तब और भी ऊर्जावान हो गया, जब अभिनेता व ब्रांड एंबेसडर विद्युत जामवाल ने मंच पर कदम रखा। तालियों की गड़गड़ाहट, हूटिंग और उत्साह से पूरा मॉल गूंज उठा।
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा लाइव पावर ग्रिप चैलेंज, जिसमें विद्युत खुद युवाओं को प्रोत्साहित करते दिखाई दिए। युवा प्रतिभागियों के जोश, प्रतिस्पर्धा और जीत की गूंज ने कैंपेन के मूल संदेश — आत्मविश्वास, निडरता और अपनी शर्तों पर जीवन जीने के हौसले — को और मजबूत कर दिया।
इवेंट में इंटरैक्टिव एक्टिवेशन, स्पॉट कॉन्टेस्ट्स, इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट और एक्सक्लूसिव स्पाइकर मर्चेंडाइज़ ने फैशन और फिटनेस का अनूठा संगम पेश किया। बाद में स्पाइकर स्टोर में विद्युत के साथ फोटो सेशन और बातचीत ने युवाओं को एक खास अनुभव दिया।
पावर ग्रिप चैलेंज में उमड़ी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि नई पीढ़ी के लिए आज स्टाइल सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि ताकत, पर्सनैलिटी और सेल्फ-बिलीफ का एक्सप्रेशन भी है। युवाओं के बीच स्पाइकर के नए कलेक्शन को लेकर उत्साह देखने लायक था।
स्पाइकर के को-फाउंडर और सीईओ संजय वखारिया ने इस प्रतिक्रिया पर बेहद खुशी जताई। उन्होंने कहा, “‘दौर अपना है’ आज के युवा की असली पहचान है—जोशीला, अभिव्यक्तिशील, निडर और अपना रास्ता खुद बनाने वाला। हैदराबाद हमेशा हमारे लिए खास रहा है, लेकिन आज की ऊर्जा वाकई अद्भुत थी। विद्युत ने कैंपेन को कई गुना प्रभावी बना दिया।”
विद्युत जामवाल ने भी अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए कहा, “स्पाइकर उस ऊर्जा का प्रतीक है जो कभी रुकती नहीं।” उन्होंने बताया कि हैदराबाद के युवाओं का उत्साह इस संदेश को एक नए स्तर पर ले गया।
इवेंट के माध्यम से स्पाइकर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ब्रांड की पकड़ युवा पीढ़ी के बीच कितनी मजबूत है।
-अनिल बेदाग/up18 News
- स्टोरी टीवी पर स्ट्रीम हुई ‘स्कैम 2024 – द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी’: विद्या मालवडे की सीरीज़ खोलेगी साइबर ठगी का डरावना सच - October 21, 2026
- मुंबई में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर: पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की शानदार प्रस्तुति पर झूम उठे विद्यार्थी - October 21, 2026
- मुंबई में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर: पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की शानदार प्रस्तुति पर झूम उठे विद्यार्थी - October 21, 2026