मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय सिनेमा के दो महानायक — सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन — अब एक बार फिर एक साथ पर्दे पर इतिहास रचने जा रहे हैं। दशकों बाद इन दोनों दिग्गजों का मिलन फिल्म ‘थलाइवर 173’ के ज़रिए होने जा रहा है, जिसे राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल प्रस्तुत कर रहा है।
फिल्म का निर्देशन करेंगे प्रसिद्ध निर्देशक सुंदर सी, जबकि इसका निर्माण स्वयं कमल हासन और आर. महेंद्रन कर रहे हैं। यह न सिर्फ एक मेगा सिनेमैटिक प्रोजेक्ट है, बल्कि रजनीकांत और कमल हासन की 50 साल पुरानी दोस्ती और भाईचारे का भी प्रतीक है।
इस खास सहयोग के साथ राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल अपने 44 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रहा है, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी ऐतिहासिक बन गया है।
‘थलाइवर 173’ को रेड जायंट मूवीज़ के ज़रिए पोंगल 2027 पर शानदार ढंग से रिलीज़ किया जाएगा।
फिल्म इंडस्ट्री में इस घोषणा ने जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। सिनेप्रेमी इसे भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग की वापसी मान रहे हैं — जब दो दिग्गज कलाकार एक साथ परदे पर भाईचारे, करिश्मा और सिनेमाई वैभव का नया अध्याय लिखेंगे।
रजनीकांत और कमल हासन की यह ऐतिहासिक जोड़ी दर्शकों के लिए केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और युगांतकारी क्षण बनने जा रही है।
-up18News
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026