गोरखपुर: अभिनेत्री और सपा नेत्री काजल निषाद का बिना हेलमेट पहने बुलेट चलाने पर चालान हो गया है। बुलेट चलाते उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यातायात विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए नियम के उल्लंघन पर उनका 1000 रुपये का चालान काट दिया है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर महानगर से समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी रहीं और अभिनेत्री काजल निषाद का सोशल मीडिया पर बुलेट चलाते वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बिना हेलमेट पहने बुलेट चला रहीं हैं। वायरल वीडियो रामगढ़ताल क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को यातायात विभाग ने गंभीरता से लिया है।
गोरखपुर के एसपी ट्रैफिक श्याम देव बिंद ने बताया कि वायरल वीडियो में वह बिना हेलमेट बुलेट चला रहीं हैं। जो यातायात नियम के विरूद्ध हैं। इस पर 1000 रुपये का चालान काटा गया है।
कौन हैं काजल निषाद
काजल निषाद को हाल में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में अखिलेश यादव ने योगी के गढ़ गोरखपुर के मैदान में उतारा था। पिछले काफी समय से काजल राजनीति में सक्रिय हैं। वह भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। अभिनय के साथ-साथ वो सक्रिय राजनीति से भी जुड़ी हैं। समाजवादी पार्टी से पहले वह कांग्रेस के साथ भी जुड़ी रही हैं।
वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस के ही टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साल-2021 में काजल समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं। अखिलेश यादव ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट दिया था।
विजय चौरसिया की रिपोर्ट
- अदा शर्मा की मराठी कविता ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, खूंखार भेड़िये के शाकाहारी बनने की अनोखी कहानी छाई - November 10, 2026
- पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक फैशन का संगम: अभिनेत्री पारुल यादव के एथनिक लुक ने दिवाली की महफिल में लगाए चार चांद - November 10, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: अभिनेत्री अर्शी खान ने इस साल पटाखों से तौबा कर मनाई इको-फ्रेंडली दिवाली - November 10, 2026