नई दिल्ली। बॉलीवुड के किसी एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का एक साथ दिखना महज एक संयोग नहीं होता. इसी बात पर अटकलें तेज हैं कि विक्की कौशल और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जल्द ही कोई बड़ी अनाउंसमेंट कर सकते हैं.
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से इंडस्ट्री में आगे बढ़ते दिखाई दिए हैं. उन्होंने अपने शानदार अभिनय से इंडस्ट्री के बड़े-बड़े फ़िल्ममेकर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. अब कई मशहूर डायरेक्टर विक्की के साथ काम करने के लिए बेकरार हैं. विक्की के पास भी इस समय फिल्मों को एक लंबी लाइन है. बॉलीवुड के गलियारे में ऐसी खबरें चल रही हैं कि विक्की कौशल ने मशहूर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakeysh Omprakash Mehra) के साथ हाथ मिलाया है और ये दोनों जल्द ही एक साथ फिल्म करते दिखाई देंगे. इस बात को लेकर और विश्वास ताभ मजबूत हो गया जब विक्की कौशल को निर्देशक के ऑफिस के बाहर देखा गया. पिछले हफ्ते विक्की कौशल, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और एक्सेल एंटरटेनमेंट के सह-मालिक रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) को मुंबई में एक साथ देखा गया था.
महाभारत पर आधारित कर्ण के किरदार में आएंगे नजर
बॉलीवुड के किसी एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का एक साथ दिखना महज संयोग नहीं होता. इसी बात पर अटकलें तेज हैं कि विक्की और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जल्द ही कोई बड़ी अनाउंसमेंट कर सकते हैं. पिंकविला के छपी एक रिपोर्ट में ये बताया गया है कि ‘भाग मिल्खा भाग’ फेम निर्देशक महाभारत के किरदार कर्ण पर कोई फिल्म बनाने की योजना में हैं. जिसके लिए पहले शाहिद कपूर चर्चा में थे लेकिन अब बात विक्की कौशल से बनती दिखाई दे रही है.
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- ”मेजा बदलेगा तो प्रयागराज बदलेगा”: संजय भूषण कुशवाहा ने सिरसा से उरुवा तक गांवों में किया दौरा, किसानों-युवाओं से किया सीधा संवाद - October 30, 2026