अक्रूर चौक पश्चिमपुरी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अक्रूर जी के चित्र पर किया माल्यार्पण
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh. श्री वार्ष्णेय सभा आगरा ने 11 अप्रैल 2023 को अक्रूर जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया। प्रातःकाल हवन एवं पूजा श्री अक्रूर मंदिर वार्ष्णेय धर्मार्थ सेवा सदन लखनपुर शास्त्रीपुरम आगरा पर किया गया। जिसमें समाज के गणमान्य बन्धुओं ने श्री अक्रूर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हवन पूजा की। जिसमें सभी के सुख समृद्धि की कामना की गई।
अक्रूर चौक पश्चिमपुरी (सिकंदरा, आगरा) पर भंडारा किया गया। विधायक पुरुषोतम खंडेलवाल ने श्री अक्रूर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। भंडारा शाम छह बजे से रात 8 बजे तक चला। अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता ने की।

कार्यक्रम की व्यवस्था डॉ. अशोक वार्ष्णेय ने संभाली। कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, सहमंत्री सुनील कुमार वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष आरबी गुप्ता, ऑडिटर लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय कोठारी, योगेश कुमार वार्ष्णेय, महेश चंद वार्ष्णेय, अनिल कुमार वार्ष्णेय, लव कुमार वार्ष्णेय, ई डीसी वार्ष्णेय, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, दीपक कुमार वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, रतन कुमार वार्ष्णेय और मनोज कुमार गुप्ता, शरद वार्ष्णेय, संजीव बाबू गुप्ता, सुमित वार्ष्णेय, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मन्जू वार्ष्णेय (पूर्व पार्षद), मंत्री श्रीमती रेनू गुप्ता, रजनी वार्ष्णेय, रीना गुप्ता, रीनू वार्ष्णेय, मोहिनी वार्ष्णेय, डिंपल वार्ष्णेय, वदिता वार्ष्णेय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
भाजपा नेता जयकुमार गुप्ता, जाट नेता किशन सिंह चाहर, रवीन्द्र वर्मा, अभयपाल सिंह, कृष्ण सिंह दरोगा वंदना सिंह, पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह आदि ने भी माल्यार्पण कर सबके शुभ की कामना की।
- टीबी उन्मूलन में आगरा बना ‘मिसाल’: 101% लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास, 98% उपचार सफलता दर के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि - June 6, 2026
- आगरा: वजीरपुरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजेगा श्रीमद्भागवत का पावन ज्ञान, पितरों की स्मृति को समर्पित होगी सात दिवसीय ईश्वरीय महागाथा - June 6, 2026
- आगरा कॉलेज में ‘हरित संकल्प’: विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस और एनसीसी ने चलाया संरक्षण अभियान, 5000 पौधे रोपने का लिया प्रण - June 6, 2026