इनकम टैक्स विभाग मुंबई ने इंस्पेक्टर, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2024 तक है।
रिक्तियों का विवरण
इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर, एमटीएस सहित 291 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
आयकर निरीक्षक : 14 पद
स्टेनोग्राफर : 18 पद
कर सहायक : 119 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ : 137 पद
कैंटीन अटेंडेंट : 03 पद
आयु-सीमा
इनकम टैक्स, मुंबई में खेल कोटो के तहत इंस्पेक्टर, एमटीएस सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा पद के मुताबिक अलग-अलग है।
आयकर निरीक्षक (आईटीआई) – 18 से 30 वर्ष के बीच
आशुलिपिक ग्रेड-I (आशुलिपिक) 18 से 27 वर्ष के बीच
कर सहायक (टीए) 18 से 27 वर्ष के बीच
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 18 से 25 वर्ष के बीच
कैंटीन अटेंडेंट (सीए) 18 से 25 वर्ष के बीच
आवेदन शुल्क
इनकम टैक्स भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना है और भुगतान का प्रमाण आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा।
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026