सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) में वर्क पर्सन की भर्ती निकली है। इसके तहत आवेदन ऑयल इंडिया की वेबसाइट www.oil-india.com पर जाकर करना है। आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर को शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2024 है।
वैकेंसी डिटेल्स :
मैकेनिक डीजल ट्रेड में आईटीआई- 89 पद
फिटर ट्रेड का सर्टिफिकेट : 188 पद
वेल्डर ट्रेड का सर्टिफिकेट : 06 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड का सर्टिफिकेट : 24 पद
इलेक्ट्रिशियन ट्रेड का सर्टिफिकेट : 32 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड : 13 पद
मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड : 10 पद
सर्वेयर ट्रेड : 03 पद
IT&ESM/ICTSM/IT ट्रेड : 07 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री।
आयु सीमा :
कैंडिडेट्स की एज लिमिट 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए।
एससी/एसटी कैटेगरी के लिए अधिकतम एज 38 साल है।
ओबीसी के लिए 36 साल है।
सैलरी :
ऑयल इंडिया में वर्क पर्सन को पे स्केल ग्रेड III के अंतर्गत आने वाले पदों पर 26,600 से 90 हजार रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।
ग्रेड पे स्केल के अंतर्गत आने वाले पदों पर 32,000.00 – 1,27,000 रुपए सैलरी मिलेगी।
फीस :
जनरल कैंडिडेट्स के लिए 200 रुपए फीस है। जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग/एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फ्री है।
सिलेक्शन प्रोसेस :
उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (जहां भी आरक्षण लागू हो) के लिए न्यूनतम 40% अंक और अन्य के लिए न्यूनतम 50% अंक होंगे। अंतिम चयन केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट www.oil-india.com पर जाएं।
इम्पोर्टेंट वेब लिंक सेक्शन पर क्लिक करें।
ऑनलाइन अप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
अब लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें।
आगे की जरूरत के लिए प्रिंट लेकर रखें।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026