इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेस सेंटर्स अथॉरिटी IFSCA ने ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर भर्ती निकाली है। आईएफएससीए इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इस संबंध में IFSCA ने ऑफिशिलय नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट https://www.ifsca.gov.in/ पर रिलीज किया है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवरों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर आवेदन कर दें।
आईएफएससीए ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 28 मार्च 2024
आईएफएससीए ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 21 अप्रैल, 2024
आईएफएससीए ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती के लिए फेज वन परीक्षा- मई/जून 2024
आईएफएससीए ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती के लिए फेज II परीक्षा-शेड्यूल जून/जुलाई 2024
आईएफएससीए ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती के लिए साक्षात्कार- जल्द तिथि होंगी घोषित
वैकेंसी डिटेल्स
इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेस सेंटर्स अथॉरिटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल पदों में से यूआर कैटेगिरी के लिए 03 और ओबीसी के 03 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, एससी 01 और एसटी 01 के पद को भरा जाएगा। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस 02 पदों तैनाती होनी है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
आईएफएससीए ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स एक बार नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और उसके बाद ही अप्लाई करें, क्योंकि फॉर्म में अगर कहीं कोई भी गड़बड़ी पकड़ में आती है तो फिर एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
-एजेंसी
- शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में गिरी गाज; डीसीपी के बाद एसीपी हजरतगंज भी हटाए गए, अब भी पुलिस की पकड़ से दूर मुख्य आरोपी - October 19, 2026
- आगरा के कावेरी कुंज मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना; भजन संध्या और डांडिया उत्सव में झूमे श्रद्धालु - October 19, 2026
- पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 16 साल बाद आ रहे हैं भारत यात्रा पर, पीएम मोदी से साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक - October 19, 2026