मुंबई (अनिल बेदाग)। ग्लोबल आइकन उर्वशी रौतेला इन दिनों सिर्फ अपने ग्लैमर, स्टाइल और इंटरनेशनल पॉपुलैरिटी के कारण ही नहीं, बल्कि अपने मजबूत और प्रभावशाली अभिनय की वजह से भी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट एक्टिंग रील जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, जिसने दर्शा दिया कि उर्वशी सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन नहीं, बल्कि एक सशक्त परफॉर्मर भी हैं।
वायरल रील में उर्वशी एक भावुक मोनोलॉग प्रस्तुत करती नजर आती हैं। कुछ ही सेकंड्स की इस परफॉर्मेंस में उन्होंने कमजोरी, दर्द, ताक़त और साहस जैसे गहरे भावों को जिस सहजता से पेश किया है, उसने दर्शकों को भावुक कर दिया। चेहरे के सूक्ष्म हावभाव, आंखों की तीव्रता और संवादों की सटीकता ने यह साबित कर दिया कि उनके भीतर छुपा कलाकार अब पूरी तरह उभरकर सामने आ रहा है।
फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा—“उर्वशी सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि भावनाओं को जीना भी जानती हैं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया—“अब उन्हें ज्यादा परफॉर्मेंस-ड्रिवन किरदार मिलने चाहिए, यह रील उनकी असली क्षमता दिखाती है।”
उर्वशी की यह प्रशंसा उनकी हालिया वेब सीरीज़ इंस्पेक्टर अविनाश के बाद और बढ़ गई है। उस सीरीज़ में उनके नैचुरल अभिनय और दमदार एक्सप्रेशंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उसी अभिनय क्षमता की पराकाष्ठा अब इस वायरल रील में और निखरकर दिख रही है।
इंस्टाग्राम और एक्स पर ट्रेंड कर रहा यह वीडियो इस बात का सबूत है कि उर्वशी रौतेला सिर्फ एक ग्लोबल स्टार नहीं, बल्कि गहराई और संवेदनशीलता से भरी एक गंभीर अभिनेत्री बनकर उभर रही हैं। यह वायरल रील सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि उर्वशी की असली प्रतिभा की दमदार दस्तक है।
-up18News
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026