मुंबई। बॉलीवुड की स्टाइल आइकन और ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस और बेबाक बयानों से चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उर्वशी रौतेला का एक बेहद स्टाइलिश और लग्जरी अवतार देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर किसी की निगाहें अपनी ओर खींच लीं।
अभिनेत्री इस दौरान मशहूर फैशन ब्रांड ‘डायर’ के ‘Miss Dior’ ग्रीन को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ड्रेस की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। डायर की फॉल/विंटर लाइनअप का यह कलेक्शन अपने मॉडर्न और ट्रेंडी अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
फैशन के अलावा उर्वशी ने फुटबॉल प्रेमियों के बीच एक दिलचस्प बहस छेड़ दी है। FIFA World Cup 2026 को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने अपनी पसंद और समर्थन को लेकर स्पष्ट राय रखी।
उर्वशी ने कहा कि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसक हैं और उनसे प्यार करती हैं, लेकिन जब बात विश्व कप में समर्थन की आती है, तो वह लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम के साथ हैं। उनके इस बयान ने खेल और मनोरंजन, दोनों ही दुनिया के प्रशंसकों को हैरान और उत्साहित कर दिया है।
उर्वशी रौतेला का फैशन सेंस हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। रेड कार्पेट इवेंट्स हों या फिर एयरपोर्ट की चहल-पहल, अभिनेत्री हर बार अपने हाई-एंड लुक्स से नए ट्रेंड सेट करती हैं। उनका यह हालिया एयरपोर्ट अपीयरेंस एक बार फिर साबित करता है कि उनके लिए एयरपोर्ट केवल सफर का माध्यम नहीं, बल्कि एक फैशन रनवे की तरह है, जहाँ उनका हर लुक सुर्खियां बटोरता है।
-अनिल बेदाग
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026