मुंबई । (अनिल बेदाग) अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अनाथ लड़कियों की शादी कराने के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां वह जलेबी बांटती कैमरे में कैद हुईं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 251 वंचित अनाथ लड़कियों की शादी का आयोजन किया गया। समारोह में उर्वशी ने शिरकत की और वहां उपस्थित लोगों को मिठाई बांटी।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सभी को जलेबी परोसती दिखाई दीं। ‘डाकू महाराज’ की अभिनेत्री हरे रंग के एथनिक परिधान के साथ मैचिंग इयररिंग्स पहने बेहद खूबसूरत दिखीं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “भगवान आपके सभी सपने पूरे करें और हर पल को खुशियों से भर दें।”
वीडियो के बैकग्राउंड में उर्वशी ने ऋतिक रोशन-प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘अग्निपथ’ के गाने ‘अभी मुझ में कहीं’ को भी जोड़ा।
उर्वशी का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स उनके व्यवहार और प्यार के लिए खूब तारीफ करते नजर आए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी अपनी हालिया रिलीज ‘डाकू महाराज’ की सफलता से गदगद हैं। उर्वशी वर्तमान में बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘वेलकम 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
इसके अलावा, उर्वशी के पास विवेक चौहान की फिल्म ‘बाप’ भी है, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘द एक्सपेंडेबल्स’ की रीमेक बताई जा रही है। इस प्रोजेक्ट में सनी देओल, संजय दत्त, लंकेश भारद्वाज, अपेक्षा पांडे, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती और जॉनी लीवर समेत अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्वशी अपकमिंग बायोपिक में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी की भूमिका भी निभाएंगी।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026