Bhojpuri Film Mission China: भोजपुरी फिल्मो के नवोदित एक्टर कुंदन भारद्वाज (Kundan Bhardwaj) की फिल्म ‘मिशन चाइना’ (Mission China) का ट्रेलर शुजय म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलिज. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) नजर आयेगी .रंजीत सिंह फिल्म्स क्रिएसंश के बैनरे बनी भोजपुरी फिल्म ‘मिशन चाइना’ (Mission China) की शूटिंग नेपाल के पोखरा शहर में किया गया है.
फिल्म मे एक से बढ़ कर एक गाने है जो सभी लोगो को पसन्द आयेगी . यह फिल्म 15 अगस्त को सभी सिनेमा घरो मे रिलिज होगी.कुंदन भारद्वाज की फिल्म “मिशन चाइना” का ट्रेलर देखने के बाद यही लगता है कि यह फिल्म एक्शन, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है।
कुंदन भारद्वाज का परफॉरमेंस कमाल का है, और निर्देशक अमित श्रॉफ का निर्देशन शानदार है। फिल्म की फाइट सीक्वेंस और कांसेप्ट भी जानदार और लाजबाब हैं। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नए युग की शुरुआत कर सकती है।
नवोदित एक्टर कुंदन भारद्वाज इससे पहले वो अपनी एक्टिंग का दमखम हिंदी धारावाहिकों में दिखा चुके हैं. इस फिल्म में कुंदन के अपोजिट भोजपुरी की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Bhojpuri Actress Yamini Singh) नजर आने वाली हैं. दोनों की जोड़ी पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाली है. इनके फैंस इन्हें पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए काफी बेताब हैं.
फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो बताया जा रहा है कि ये भारत और चाईना के बीच की लड़ाई को दर्शाती है कि कैसे कुंदन भारद्वाज भारत से चाईना मिशन पर जाते हैं. इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को भोजपुरी फिल्म में बॉलीवुड लेवल का ऐक्शन देखने को मिलेगा. ‘मिशन चाइना’ में दर्शकों को ऐक्शन, रोमांस, और सस्पेंस का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा.
निर्देशक अमित श्रॉफ ने कहा कि ‘हम ये नहीं कहेंगे कि हमारी फिल्म ऐसी है वैसी है लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि जब फिल्म रीलिज होगी तब दर्शक इसे सिनेमाघर में बार-बार देखेंगे. क्योंकि इसकी कहानी बेहद ही जानदार है, जो दर्शकों को एक अलग लेवल का अनुभव देगी. फिल्म में कुंदन और यामिनी के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने के लिए मिलने वाली है. इसके गाने भी बेहद ही कर्ण प्रिय हैं, जो दर्शकों की जुबान पर तुरंत ही चढ़ जाएंगे.
इसके साथ ही एक्टर कुंदन भारद्वाज ने कहा कि ‘फिल्म बड़े लेवल पर बनी है और मैं इसके लिए एक्साइटेड हूं. यामिनी सिंह के अपोजिट डेब्यू करना अपने आप में खास बात है, इनका नाम इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में लिया जाता है. फिल्म को लेकर थोड़ा नर्वस हूं, लेकिन मैं अपने काम के प्रति फोकस्ड हूं. उम्मीद है कि ऑडियंस का मुझे भरपूर प्यार मिलेगा.’
निर्माता: रंजीत सिंह (रामबाबू यादव), संगीत: अजित मंडल, लेखक एवं निर्देशक: अमित के सर्राफ, कोरियोग्राफर: श्री श्रेष्ठा, डांस: सुरेश पांडे, और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है .
फिल्म के स्टारकास्ट: कुंदन भारद्वाज, यामिनी सिंह, देव सिंह, अवधेश मिश्रा, रंजीत सिंह, धुर्बा कोइराला, मुरली लालवानी, पूजा ठाकुर, सद्दाम हुसैन, पोरण कमल, निरजन मेहता,राजन पटेल, विजय टायसन, राजू सर्राफ, नारू रसैली है .
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026