मुंबई (अनिल बेदाग)। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज़ और आत्मविश्वास से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने इतिहास रचते हुए पहली भारतीय के रूप में इंटरनेशनल रैंप पर एंजेल विंग्स पहनकर वॉक किया। यह पल न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण बन गया।
उर्वशी ने कहा, “एंजेल विंग्स मेरे लिए सपनों और स्त्री सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। यह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय आत्मा और शक्ति की उड़ान है।” उन्होंने आगे कहा, “पहली भारतीय एंजेल बनना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। यह हर उस भारतीय लड़की की जीत है जो बड़े सपने देखती है और उन पर भरोसा करती है।”
कान्स से लेकर पेरिस तक अपने स्टाइल और आत्मविश्वास का जलवा बिखेर चुकी उर्वशी ने साबित कर दिया है कि वह केवल एक स्टार नहीं, बल्कि भारत की ग्लोबल एंजेल हैं।
उनका यह कदम फैशन जगत में भारतीय प्रतिनिधित्व और महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय खोलता है — यह दिखाता है कि भारतीय महिलाएँ अब हर मंच पर अपनी चमक से दुनिया को रोशन करने के लिए तैयार हैं।
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026