यूपीएसटीएफ की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस कम्प्यूटर ऑपरेटर भर्ती में सॉल्वर गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर से पेपरों को सॉल्व कराता था। इसकी सूचना मिलने पर एसटीएफ की मेरठ टीम ने 12 लोगो को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बागपत के बड़ौत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसटीएफ की टीम ने आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, डेस्क टॉप कम्प्यूटर, आठ मोबाइल और स्क्रीन शॉट और आठ एडमिट कार्ड बरामद किए हैं।
एसटीएफ एसपी बृजेश सिंह ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में यूपी पुलिस की ऑनलाइन कम्प्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा चल रही है। जिसमें सिस्टम हैक करने और सॉल्वर बैठाकर परीक्षा कराने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसकी जांच शुरु की गई तो पता चला कि बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी स्थित अनिल कुमार के मकान में कुछ लोग किराए पर कमरा लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में सिस्टम हैक करके अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर प्रश्न पत्र साल्व करा रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसटीएफ की टीम ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि यह लोग सात फरवरी 2024 को उप्र पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में अभ्यर्थी के कंप्यूटर की स्कीन शेयर कर यहीं से पेपर सॉल्व कर रहे थे।
पूछताछ में पता चला कि विधान पब्लिक स्कूल दुहाई गाजियाबाद में स्थित लैब को फर्जी तरीके से परीक्षा कराने के लिए केंद्र आवंटित करा रखा है। जहां से अपने अन्य सहयोगियों की मदद से ये लोग ऑनलाइन परीक्षा हैकिंग का कार्य करते हैं। परीक्षा केंद्र पहुंच कर पुलिस ने सात अभ्यर्थियों और लैब के सहयोगी रजनीश कुमार व अश्वनी कुमार को हिरासत में ले लिया है।
-एजेंसी
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026