UP Weather Update : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज भी उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 72 घंटे तक चक्रवाती तूफान का असर बना रहेगा। कई जिलों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश में 25 26 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
यूपी के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान की वजह से राजधानी लखनऊ, कानपुर और मैनपुरी समेत कई इलाकों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। मैनपुरी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है और यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 105 मिलीमीटर बारिश हुई। कानपुर में 52 मिलीमीटर बारिश हुई है। राजधानी लखनऊ समेत कन्नौज, हरदोई, बरेली, झांसी और अलीगढ़ में भी बादल जमकर बरसे जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के 42 जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना है। इनमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, औरैया, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, जालौन, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जनपद शामिल हैं। यहां बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026