यूपी के पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की खबर है। यह तीनों पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के आरोपी थे। यूपी और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम के साथ एनकाउंटर में तीनों घाल हो गए थे। जिसके बाद तीनों की मौत हो गयी। मुठभेड़ के बाद आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पीलीभीत जिले के के पूरनपुर में यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एक-47, दो ग्लाक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। मारे गए तीनों आतंकवादी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के सदस्य बताए गए हैं।
तीनों आतंकवादी पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे। इन्होंने गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका था। मारे गए आतंकवादियों के नाम वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि, गुरविंदर और जसप्रीत हैं।
समझा जा रहा है कि ये आतंकवादी पंजाब से यूपी के पीलीभीत में आकर छिपे हुए थे। पंजाब पुलिस की एक टीम और यूपी एसटीएफ ने इन्हें पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में घेर लिया। आतंकवादियों ने समर्पण के बजाय पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी फायरिंग में तीनों आतंकवादी ढेर हो गए।
मुठभेड़ में गुरदासपुर निवासी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के गोली लगी।। पुलिस इन तीनों को सीएचसी पूरनपुर लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026