यूपी लोकसेवा आयोग ने शुक्रवार को पीसीएस परीक्षा की नई डेट घोषित कर दी है। पीसीएस 24 की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पीसीएस 24 की प्री परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद नई तारीख घोषित कर दी है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आंदोलित छात्रों की मांगों को मानते हुए गुरुवार को पीसीएस परीक्षा दो दिन में कराए जाने का अपना फैसला वापस ले लिया था। पहले पीसीएस परीक्षा 07-08 दिसंबर को होनी थी, लेकिन अब यह एक ही दिन 22 दिसंबर को होगी।
वहीं आरओ एआरओ परीक्षा दो दिन कराए जाने का मुद्दा अभी हल नहीं हुआ है। अभी भी तमाम छात्र लोक सेवा आयोग के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब वो भीड़ वहां नहीं दिखाई पड़ रही है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026