लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने अब पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करवा चुका है. बीते कई दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी.
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ की टीम ने कंकडखेड़ा मेरठ से आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है. गौरतलब है कि यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में अब तक 300 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
राजीव नयन मिश्रा ने किए कई खुलासे
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक की मंगलवार की शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यूपी पुलिस से राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया. आरोपी प्रयागराज के अमोरा इलाके का रहने वाला है. हाल में वह 97 भरत नगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था. पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राजीव ने गुड़गांव के अलावा रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ पेपर पढ़वाया था.
-एजेंसी
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026