वार्ड 94 से प्रदीप अग्रवाल के बाद वार्ड 54 से रेनू गुप्ता का निर्वाचन
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. नगर निगम आगरा को चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दो पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वार्ड-54 जयपुर हाउस से रेनू गुप्ता निर्विरोध पार्षद बनी हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता जयकुमार गुप्ता की पत्नी हैं। इससे पहले वार्ड 94 ईएफजी ब्लॉक कमलानगर से प्रदीप अग्रवाल को निर्विरोध चुना जा चुका है।
जय कुमार गुप्ता को पुरस्कार
पिछली बार जयकुमार गुप्ता को प्रत्याशी बनाया जाना था लेकिन टिकट मिला मुकुल को। श्री गुप्ता ने पार्टी प्रत्याशी को जिताने में पूरी ताकत लगा दी थी। इसका पुरस्कार इस बार मिला है।

सपा की क्षमा जैन सक्सेना भाजपा में
वार्ड 54 से क्षमा जैन सक्सेना ने पर्चा वापस लिया तो रेनू गुप्ता के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। क्षमा जैन को भाजपा में शामिल कर लिया गया है। केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, प्रशांत पौनिया आदि की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की क्षमा जैन सक्सेना को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

वार्ड 69 से निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा में शामिल
इस बीच नगर निगम वार्ड संख्या 59 से भाजपा प्रत्याशी गीता पत्नी महाराज सिंह लोधी के समर्थन में निर्दलीय प्रत्याशी हरिशंकर लोधी ने अपना आवेदन वापस लेते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में निर्दलीय प्रत्याशी हरिशंकर लोधी ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने अपना समर्थन वार्ड 69 से भाजपा प्रत्याशी गीता महाराज सिंह लोधी को दिया। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने नवागत सदस्य का पटका पहना कर सम्मान किया। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र पदाधिकारी बबलू लोधी, महाराज सिंह लोधी, सहित वार्ड 69 के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वार्ड 90 से मंजू वार्ष्णेय भाजपा को दे रहीं चुनौती
उधर, वार्ड 90 राममोहन नगर से शास्त्रीपुरम निवासी मंजू वार्ष्णेय ने भाजपा के सामने विकट चुनौती प्रस्तुत कर दी है। उन्होंने नाम वापस नहीं लिया है। वे नामित पार्षद रही हैं। अपने कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा था। पार्टी ने यहां से प्रवीणा को टिकट दिया है, जिनका विरोध हो रहा है। मंजू वार्ष्णेय इस बात से नाराज हैं कि उनका नाम न तो पैनल में भेजा गया और न ही टिकट काटने से पूर्व पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता ने विश्वास में लिया। वे महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाहा के लिए ही वोट मांग रही हैं। भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने के स्थान पर अपने लिए वोट मांग रही हैं।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026